उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा सह अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अमृता कुमारी
सिंहेश्वर मधेपुरा।
31वी राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं ने अभियान तेज किया। देहाती क्षेत्रों में जा जाकर प्रोजेक्ट बता रहे हैं। छात्रों को जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा सह अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अमृता कुमारी ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 6, 7 और 8 नवंबर को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में कार्यक्रम का सफल संचालन किया जायेगा। उन्होंने कहा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के टीम के साथ विभिन्न प्राइवेट विद्यालय एवं सरकारी विद्यालय एवं सुदूर देहाती एरिया में घूम-घूम कर छात्राओं को जागरुक कर रहे हैं। और मधेपुरा को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को देश के पैमाने पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। अमृता कुमारी ने बताया कि शिक्षकों का कर्तव्य और दायित्व होता है। कि छात्राओं को ऊर्जा प्रदान करना जैसे किसान अपने फसल के लिए लग्नशील रहते हैं। जैसे एक मां अपने बेटे के लिए चिंतित रहते हैं। वैसे ही शिक्षक और शिक्षिका अपने छात्र-छात्राओं के लिए भविष्य के लिए प्रयासरत रहते हैं।

उन्होंने कहा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि समाज सेवी कदम से कदम मिलाकर साथ दे रहे हैं। और मधेपुरा का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। और यह प्रयास के जनक और मधेपुरा को विज्ञान की ओर ले जाने वाले डा. कृष्ण कुमार समन्वयक पूर्वोत्तर बिहार के अथक प्रयास से जारी है। और उन्होंने शिक्षक और शिक्षा का पर जोर दिया है। आज उन्हीं के प्रयास से हम लोग उनके टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण कर छात्राओं को जागरूक करने का मौका मिला है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए विज्ञान में काफी रुचि रहने वाले शैलेश कुमार चौरसिया जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल उदाकिशुनगंज, आलमनगर, चौसा, पुरैनी और ग्वालपाड़ा प्रखंड का दौरा किया। और छात्राओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। श्री चौरसिया ने बताया कि हम लोगों ने ठाना है कि मधेपुरा जबतक विज्ञान मय नही होगा। तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा ही नहीं पूरे विश्व के पैमाने पर जान जाएंगे। डा. कृष्ण कुमार बराबर विज्ञान के प्रति रात दिन एक किए हुए हैं। साथ ही मधेपुरा के शिक्षा विभाग के डीईओ जयशंकर ठाकुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा शिव शंकर मिस्त्री एवं स्थापना मिथिलेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान मधेपुरा सुशील कुमार का सहयोग टीम को मिल रहा है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के मुख्य संरक्षण डीएम विजय प्रकाश मीणा का काफी प्रयास है कि मधेपुरा को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विश्व के पैमाने पर निखर कर आए। डा. संतोष कुमार महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासन की इच्छा विज्ञान की छात्रा का भविष्य उज्जवल है।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए लगातार हो रही है बैठक।
डा. अरुण कुमार प्रांतीय महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने बताया कि हम लोगों का एक ही लक्ष्य की मधेपुरा विज्ञान मय हो। रणधीर कुमार जिला अध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल मधेपुरा ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मधेपुरा जिला के सभी संगठन का एक ही लक्ष्य है कि बच्चे का भविष्य उज्जवल हो कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए टीम दिन रात एक किए हुए हैं। मौके पर हरि देव मेहता, सुनील कुमार, जूनियर साइंटिस्ट आनंद विजय, अनुपम रचना, कंचनमाला, किरण भारती, हीरा भारती, वंदना कुमारी, रविंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, संजय यादव, संजय कुमार, निधी कुमारी, सुनील चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गुंजन सिंह, आफताब आलम, संजीव सिंह, लवकेश कुमार, सुबोध यादव, नुतन कुमारी, संजीव सिंह, उमा कुमारी मदद में शामिल हैं।