सिंहेश्वर मधेपुरा
समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने एक बार फिर एक अनजान महिला को एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई। जानकारी हो कि किडनी मरीज जीतापुर वार्ड नंबर 7 निवासी मरीज मो. मुस्ताक मिया की पत्नी समीना खातून को रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी।परिजन के प्रयास के बाबजूद रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। मरीज के परिजन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव से मदद की गुहार लगाई। सागर यादव इसकी सुचना अपने फाउंडेशन को दी। फाउंडेशन में सूचना मिलते ही फाउंडेशन के रक्त वीर नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रणव शानू ने महिला की तकलीफ को महसूस करते ही 5 वीं वार रक्तदान करने की अपनी सहमति दे दी। और सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचकर रक्तदान किया। और एक युनिट रक्त समीना खातुन को उपलब्ध कराया। रक्तदान फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव के निगरानी में कराया गया। अवसर पर सागर ने कहा फाउंडेशन में फरिश्तों की कमी नहीं है। जरुरत मंदो की फाउंडेशन हमेशा मदद करती रहेंगी।


एक टिप्पणी भेजें