30 वर्षिय युवक की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर शव को ड्रेनेज में फेंका।

 


शव का सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची आलमनगर पुलिस।


आलमनगर मधेपुरा 

रिपोर्ट:कन्हैया महाराज

आलमनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 21 के छटाकी टोला निवासी पुलकित मंडल के 30 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की हत्या कर शव को गांव  से एक किलो मीटर दूर ड्रेनेज नदी में फेक दिया। जब ग्रामीणों ने ड्रेनेज नदी में एक शव दिखा। इसकी सूचना परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजन स्थल पर पहुंचे तो मृतक के कपड़े से मृतक की पहचान पुलकित मंडल के 30 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार के रूप में किया गया। वही मृतक के अपहरण को लेकर मृतक के पिता पुलकित मंडल के द्वारा हत्या के नियत से अपहरण करने को लेकर थाना में आवेदन दिया था। थाना में दिए आवेदन मे  पुलकित मंडल ने बताया कि 12 सितंबर के सुबह करीब 7 बजे स्थानीय पड़ोस के ही तीन लड़के मेरे पुत्र को किसी काम के बहाने बुलाकर ले गया। इसके बाद काफी देर हो जाने के बावजूद जब वह वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन करने लगे। तो पता चला की पड़ोस के ही संतोष पटेल का कुछ लेन-देन का मामला है। जिसको लेकर उसकी पिटाई अपने बासा पर की। जो हरिहर टोला और वैसी बासा के बीच जंगल में बनाया हुआ है।  जहां वह मुर्गी और बकरी पालन करता है। जिस पर संतोष पटेल के मोबाइल पर बात किया गया तो वह थोड़ी देर में छोड़ देने की बात कही। परंतु फिर शाम तक नहीं छोड़ा तो पुन: एक बार उससे बात किया। तो वह बोला कि मैंने उसे छोड़ दिया है। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं आया। इसके बाद घटना को लेकर आलमनगर थाना में आवेदन देकर कारवाई की मांग की। आवेदन मिलते हैं प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र राय पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। तो पास के तालाब से गायब युवक की चप्पल एवं मुर्गी फार्म से जमीन पर खून का निशान पाया। जिसे पदाधिकारी के द्वारा साक्ष्य के रूप में जमा कर लिया। वही जिस तालाब से गायब युवक की चप्पल बरामद हुआ। वहां गोताखोरों के द्वारा तालाब की तलाशी ली गई। परंतु कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। वहीं संध्या में ग्रामीणों के द्वारा एक शव भट्टाचोरी ड्रेनेज नदी में होने की बात कही। जिसके बाद मृतक का शव आलमनगर पुलिस के द्वारा बरामद किया गया। नदी से बाहर जब शव को निकला गया कपड़े से मृतक की पहचान की गई। इसके बाद पंचनामा तैयार कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया। वहीं मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। 

वहीं इस बाबत प्रभारी थाना अध्यक्ष रविंद्र राय ने बताया के घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इसमें शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने