आलमनगर मधेपुरा
कन्हैया महराज की रिपोर्ट
आलमनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 21 के वैसी वासा छटाकी टोला निवासी 30 वर्षीय सौरभ कुमार के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पांच लोगों को नामजद एवं 15 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मृतक के मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत थाना में दिए आवेदन में मृतक के मां मंजुला देवी ने बताया कि 12 सितंबर दिन मंगलवार को सुबह लगभग 8 बजे संतोष कुमार पटेल, सूरज कुमार पटेल सहित चार युवक मेरे पुत्र को जबरदस्ती घर से उठाकर ले गए। दोपहर तक जब वापस नहीं आया तो मेरे साथ मेरे पति पुलकित मंडल और मेरी बेटी विभा देवी खोजते खोजते संतोष पटेल के बासा जो वैसी वासा नहर से पूरब बांस विट्टी में है। वहां पहुंचे तो देखें कि मेरे पुत्र को एक पैर में बांधकर बेरहमी से लाठी, डंडा, एवं बिजली के तार से मारपीट कर रहा है। यहां पर संतोष पटेल, सूरज पटेल के अलावा अन्य वह युवक भी साथ में था। जो मेरे घर से उसे ले जा रहा था। साथ ही अन्य अज्ञात 10 से 15 युवक था। जो मेरे बेटे के साथ मारपीट कर रहा था। जब मैंने उसे छोड़ने के लिए गुहार लगाने लगे तो संतोष पटेल और सूरज पटेल ने बोला कि पहले एक लाख रुपए लाओ। तब तुम्हारे बेटे को छोड़ेंगे यह कह कर हम लोगों को धक्का देखकर वहां से भगा दिया। घर आने के कुछ देर बाद जब संतोष पटेल के मोबाइल पर फोन किया तो वह बोला कि पैसा लेकर आओ शाम तक छोड़ देंगे। फिर मै 50 हजार जमा कर शाम लगभग 7 बजे संतोष पटेल के फोन किया। तो उसका मोबाइल बंद बता रहा था। फिर लगभग 10 बजे करीब संतोष पटेल को फोन की तो उसने बोला कि तुम्हारे बेटे को छोड़ दिए हैं। जब मेरा बेटा सुबह तक घर नहीं आया तो हम लोग खोजने लगे। खोजते खोजते संतोष पटेल के बासा पर गए तो वहां पर कोई नहीं था। जिसके बाद हम लोग को अनहोनी का बात सताने लगा। दिनांक 14 सितंबर को सुबह जब मेरे बेटे का चप्पल संतोष पटेल के बासा के पास एक तालाब में मिला तो तुरंत पुलिस थाना में जाकर सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा घंटों मशक्कत कर खोज बीन की गई। उसी दरमियान मेरी बेटी को और पत्नी को मेरे बेटे का शव हरिहर टोला के पास ड्रेनेज नदी में दिखाई दिया। जिसकी सूचना थाना को दिया गया था। शव को पानी से निकल गया तो उसका सर नहीं था लेकिन मैं और मेरा पूरा परिवार अपने बेटे को कपड़े और शरीर के बनावट से पहचान किया। वही इस बात प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र राय ने बताया कि मृतक के मां के द्वारा दिए गए आवेदन पर 5 नामजद एवं 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद अभियुक्त की धर पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें