2 देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 बाईक के साथ 4 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


गिरफ्तार अपराधी के साथ पतरघट पुलिस 

पतरघट सहरसा।


रंजन कुमार की रिपोर्ट


पतरघट ओपी क्षेत्र में 27 लाख की राशि लूट होने के बाद पतरघट पुलिस ने छापामारी कर   गुरूवार की रात गस्ती के दौरान पतरघट मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित कमलजडी के समीप शाम लूटपाट के असफल प्रयास में दो बाइक पर सवार 2 बदमाशों  को हथियार के साथ स्थानीय युवकों ने धर दबोचा। मौके पर पहुंची पतरघट पुलिस दोनों बाइक सहित हथियार के साथ पकड़ाएं दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर थाना लाया। वहीं शुक्रवार की सुबह पीएचसी पतरघट के समीप किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में मंडरा रहे एक बाइक पर सवार दो अपराधी पुलिस वाहन देख भागने का प्रयास किया। लेकिन पतरघट पुलिस ने हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। कमलजडी के समीप धराए बदमाश पतरघट पंचायत के मरनमा का रहने वाला बताया गया। लेकिन हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया। लोगों की माने तो घटना कुछ और है। और पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई में कहानी कुछ और है। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि कमलजडी मोड़ से पुअनि बरूण कुमार शर्मा द्वारा पतरघट पंचायत के मरनमा वार्ड 2 निवासी राहुल कुमार पिता बिजेंद्र महतो को लोडेड देसी कट्टा एवं मरनमा वार्ड  नंबर 1 निवासी नीतीश कुमार पिता सत्यनारायण यादव को एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करते बाइक पल्सर बीआर 43 टी 8425 एवं बाइक स्पलेंडर प्लस बीआर 43 एक्स 6608 जप्त किया गया है।

अपराधियों के पास से मिले हथियार 

अपराधियों के साथ जप्त बाईक 

 वहीं शुक्रवार की सुबह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में पतरघट पैक्स गोदाम के पास से पुलिस वाहन देख भागने पर एसआई पंकज कुमार यादव द्वारा क्रांन्ति यादव पिता स्व.सुरेश यादव साकिन चन्दौर वार्ड नंबर 6 थाना सौर बाजार को एक लोडेड देसी कट्टा के साथ एवं दुसरा सहयोगी राकेश कुमार पिता अशोक यादव को गिरफ्तार कर बाइक हीरो स्पलेंडर बीआर 43 भी 1250 जप्त किया गया है। चारों गिरफ्तार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही है। 27 लाख लूट मामले में अभी तक पुलिस की हाथ खाली जा रही है। लेकिन पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द मामला का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने