सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान का संचालन हेतु उप विकास आयुक्त सह उपाध्यक्ष नितिन कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस समारोह में जिला निदेशक, डीआरडीए जिला समन्वयक, जिला सलाहकार एमएलई एंड एमआईएस जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभी पदाधिकारी, कर्मी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, एवं मधेपुरा जिला के सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड समन्वयकों द्वारा स्वच्छता में बेहतर कार्य किए जाने के उपरान्त जिला के चयनित 13 ग्राम पंचायतों के मुखिया जी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कचरा मुक्त भारत बनाया जाना है। जिसके अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन एसएलडब्लुएम के विभिन्न घटकों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम, गांव गांव एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान, स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर, दीवार चित्रण, स्वच्छता-चौपाल इत्यादि गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। साथ ही समुदाय द्वारा अपने गांव को ओडिएफ पल्स मोडल बनाने के लिए जन भागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन के उपायों को अपनाने के लिए स्वच्छता शुल्क संग्रह के प्रति उत्प्रेरित किया जायेगा। इसके तहत जिला सभी ग्राम पंचायत, वार्डों में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
डीडीसी ने कमरगामा मुखिया जय कृष्ण शर्मा सहित 13 मुखिया को किया सम्मानित।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पेज 2 के अंतर्गत ग्राम पंचायत को माननीय उप विकास आयुक्त मधेपुरा एवं डायरेक्टर के द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जिसमें पंचायत के तमाम कचरा प्रबंधन एवं प्रसंस्करण इकाई के द्वारा घर-घर कचरा उठाओ एवं स्वच्छता कर्मियों के द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। जिसके फल स्वरुप उप विकास आयुक्त मधेपुरा द्वारा यह प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें