मधेपुरा।
बिहार के सरकारी विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन शिक्षण- प्रशिक्षण का सबसे बड़ा मंच "द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स"के द्वारा संचालित राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित टीवीटी अवार्ड 2023 में मधेपुरा के शिक्षिकाओं ने मधेपुरा का नाम रौशन किया है। इस बार का प्रतिष्ठित अवार्ड पटना के ए एन कॉलेज, सत्येंद्र नारायण सिन्हा सभागार में 10 सितंबर रविवार को आयोजित हुआ जिसमें मधेपुरा से दो शिक्षिकाओं श्रीमति रंजना कुमारी(प्रधानाध्यापिका) उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानिकपुर, एवं श्रीमति प्रेमलता (सहायक शिक्षिका) उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय राजपुर हिन्दी को सम्मानित किया गया जो पूरे मधेपुरा जिला के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार टीवीटी मंच के द्वारा कुलपति नालंदा खुला विश्वविद्यालय डॉ. के सी सिन्हा , प्राचार्य एन कॉलेज पटना डा. प्रवीण कुमार, संयोजक मैथमेटिकल सोसायटी विजय कुमार , पूर्व निदेशक एससीईआरटी, पटना डॉ. हसन वारिस एवं डॉ. एस मोइन खान, निदेशक सीआईडी बीके चौधरी, छात्र गुरु एम रहमान, एम सिविल सर्विसेज के निदेशक मुन्ना जी एससीईआरटी के व्याख्याता डॉ आभा रानी ,कोर इंडिया के डायरेक्टर विनोद कुमार, भारत सरकार के अंतर्गत जूलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के संयुक्त सचिव डॉ. गोपाल शर्मा, हार्ट फुलनेस संस्था के संतोष श्रीवास्तव व ट्रेनिंग कॉलेज के दर्जनों व्याख्याता व शिक्षा जगत के बड़ी-बड़ी हस्तियों की उपस्थिति में 38 जिले से आए हुए नवाचारी शिक्षक-शिक्षकों को प्रदान किया गया। मधेपुरा से पुरस्कार पाने वाले शिक्षिकाओं मे श्रीमति रंजना कुमारी(प्रधानाध्यपिका) उ. म.वि. मध्य विद्यालय मानिकपुर एवं श्रीमति प्रेमलता (सहायक शिक्षिका),उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय राजपुर हिन्दी शामिल हैं। इन शिक्षिकाओं को देश-विदेश मे ख्यात-प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर गुरू "रहमान सर"ने मोमेंटो तथा अंगवस्त्र और प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोकगीत, एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आधारित लोक नृत्य, कव्वाली, टीवीटी नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को खास रूप से जोड़े रखा।

एक टिप्पणी भेजें