सिंहेश्वर मधेपुरा
थाना क्षेत्र स्थित नारियल विकास बोर्ड के पास एक महिला से 49 हजार की छिनतई हो गई। इस बाबत पीड़ित महिला भेलवा मुसहरी टोला वार्ड नंबर 1 निवासी अरुण चौधरी की पत्नी टुन्नी देवी ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अपने खाता से 49 हजार रुपया निकासी कर उजला रंग के कपड़ा वाला झोला में रखकर अपने पुत्र गुलशन कुमार के साथ हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक से वापस अपने घर जा रही थी। जब वह नारियल विकास बोर्ड के पास पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति अचानक मेरा रुपया वाला बैग लेकर भागने लगा। जब तक हल्ला की तब तक दोनों मधेपुरा की ओर भाग गए। यह भी बताया कि बैग में रूपया के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पासबुक, एलआईसी का पासबुक, पेन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागजात था। वहीं थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें