अमीत साह बने जदयू कला संस्कृति व खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष





। मधेपुरा । 

जदयू कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह ने अमीत कुमार साह को जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। श्री साह को जिलाध्यक्ष बनाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। श्री साह ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ पार्टी ने मुझे यह पद दिया है। उसे बेहतर ढंग से निर्वाहन करने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर कमेटी बनाने के बाद मेरा लक्ष्य जिले में खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ विलुप्त हो रही लोक संस्कृति को संरक्षित करते हुए बढ़ावा देना है। इसके लिए हमलोग पूरे जिले में जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। श्री साह को बधाई देने वालों में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. मनोज भटनागर, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंहा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सत्यनारायण मंडल समेत अन्य जदयू कार्यकर्ता है।                                     

Post a Comment

और नया पुराने