बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस से बाइक की चोरी

 


सिंहेश्वर मधेपुरा


थाना क्षेत्र स्थित बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस से एक बाइक की चोरी हो गई है। इस बाबत पीड़ित सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ वार्ड नंबर 7 निवासी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि वह बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस स्थित परीक्षा केंद्र आए थे। कैम्पस में बाइक लगा देने के बाद पीजी थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा देने हॉल में चले गए। जब वापस आए तो बाइक अपने जगह पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नही चल सका। वहीं थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने