राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के आवास पर संगठन की मजबूती को लेकर हुई बैठक।

Dr.I C Bhagat
0


रागनी यादव के आवास पर प्रदेश सचिव और कार्यकताओं के साथ बैठक।



 सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा आजाद नगर स्थित निज आवास पर राजद के प्रदेश महासचिव ने महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जानकारी के अनुसार जबसे राजद महिला विंग का गठन राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रागिनी रानी यादव के द्वारा किया गया है। तभी से यह संगठन बूथ स्तर तक तेजी से अपना गढ़ मजबूत कर रहा है। और तेजी से हर वर्ग के लोग इस पार्टी से जुड़ रहें हैं। आगे आपको मधेपुरा शहर के 26 वार्डो में नए बने महिला विंग की राजद वॉर्ड अध्यक्ष के साथ राजद के प्रदेश महासचिव आयुष अग्रवाल साथ में राजन कुमार ने पटना से आकर नगर अध्यक्षा के आवास पर एक शिष्टाचार मुलाकात कर बूथ स्तर तक कैसे पार्टी का विस्तार हो इसपर चर्चा की। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओ ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने अपने विचार रखे। और राजद का विस्तार हर बूथ स्तर तक, के विस्तारीकरण को लेकर भी विचार किया गया। मौके पर  राजद प्रखंड महासचिव सह पंचायत समिति पप्पू यादव सहित नगर अध्यक्ष राजद ज्योत्स्ना कुमारी तथा राजद वॉर्ड पार्षद मीरा देवी, अलका भारती, कुमारी कंचन, रुकसाना खातून, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, बबिता कुमारी, रानी देवी, रीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, रेखा कुमारी,कविता कुमारी,पूजा कुमारी, मुन्नी देवी, सोनम कुमारी, रानी देवी,मिलन कुमारी,कुमारी रूबी, पूजा कुमारी, निशु कुमारी, अन्नू राज, रूबी कुमारी, मीना देवी, उषा देवी, प्रियंका कुमारी, नेहा झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner