आने वाले पर्व को देखते हुए बारिश से हुए जल जमाव को दुर करने पुर्व वार्ड पार्षद आगे आया।

Dr.I C Bhagat
0

 

वार्ड की सफाई में शामिल हुए लोगों 


वार्ड की साफ सफाई के लिए पुर्व वार्ड पार्षद ने की पहल।


सिंहेश्वर मधेपुरा


झूलनोत्सव, रक्षाबंधन एवं कृष्णाष्टमी को लेकर नगर परिषद् के जयपाल पट्टी वार्ड नंबर 14 में स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्त्ता ध्यानी यादव की अध्यक्षता में युवकों, महिलाओं एवं बुद्धिजीवियों के साथ पुरे वार्ड नंबर 14 में कीचड़ युक्त जलजमाव वाले जगहों एवं नाले कि सफाई, ब्लीचिंग पाउडर व चुना का छिड़काव कर किया गया। साफ-सफाई अभियान कार्यक्रम के बाद पूर्व पार्षद श्री  यादव ने कहा कि भारी वर्षा से पुरे वार्ड में कहीं-कहीं गड्ढे नुमा जगह पर कीचड़ युक्त जलजमाव होने से काफी दुर्गन्ध आ रही थी। आने-जाने में मुहल्ले वासियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। जलजमाव के कारण काफी जानलेवा कीटाणु व मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था।  इसी को लेकर आज मुहल्ले में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसमें आमजनों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर पूर्व पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने कही कि सफाई के प्रति खासकर हम महिलाओं को आगे आना चाहिए। तभी हमारा वार्ड और मधेपुरा स्वच्छ और सुन्दर मधेपुरा बनेगा। हम लोगों को सफाई कर्मचारियों के भरोसे नहीं रह कर खुद भी आस पड़ोस कि साफ सफाई करनी चाहिए। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। इस तरह के सफाई अभियान को वार्ड वासियों ने काफी सराहा। इस मौके पर पूर्व बैंक अधिकारी, अशोक ठाकुर, विन्देश्वरी यादव, संजय राय, अनिषा भारती, पूनम देवी,  देवानंद कामती, सोखी मंडल, सुधा देवी, गीता देवी, लव कुमार, राजेन्द्र यादव, अनिल कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, बलराम कुमार, राजेश कुमार, संजय यादव, देवनारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद थें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner