दिनेश चौरसिया गोली मारने के मामले में एक को भेजा जेल।

SONU KUMAR
0

 



सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 18 में सिंहेश्वर के पान व्यवसाई दिनेश चौरसिया पर हुए गोली कांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तह तक पहुंचने का दावा किया है। मालूम हो की 30 अप्रैल 2023 को पान व्यवसाई दिनेश चौरसिया सिंहेश्वर स्थित अपने पान दुकान से घर जाने के दौरान रोड नंबर 18 पर मां दुर्गा धर्मकांटा के समीप बाईक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में शंकरपुर थाना क्षेत्र के फरार चल रहे अपराधी रायभीड वार्ड  निवासी  सिकेन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत  एसआई रामेश्वर साफी ने बताया की इस मामले इससे पहले एक अन्य कांड में गिरफ्तार रायभीड निवासी नितिश कुमार से पुछताछ के क्रम में बताया की किसी दुसरे व्यक्ति को मारने की सुपारी लिया था। लेकिन भुल से इसको गोली मार दिया गया। इस मामले नितिश कुमार के साथ सिकेन कुमार भी शामिल था। जो लगातार फरार चल रहा था। उसे गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया की  गिरफ्तार आरोपी शंकरपुर थाना क्षेत्र के रायभीड का रहने वाला है। उसे जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner