चौसा में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चा सहित चार की मौत, एक दर्जन लोग घायल।

Dr.I C Bhagat
0

 

दुसरी और बाबा धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे स्कार्पियो सवार करीब 12 लोग

एक ऑटो पर 10 लोग सवार होकर भागलपुर के महादेवपुर घाट जा रहे थे गंगा स्नान।


ऑटो स्कॉर्पियो के आमने-सामने टक्कर में दो बच्चा सहित चार की मौत करीब एक दर्जन लोग घायल।


मो. अंसार आलम की रीपोर्ट


चौसा, मधेपुरा



चौसा उदा किशनगंज एसएच 58 पर भीषण सड़क हादसे में ओटो सवार दो बच्चा सहित चार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना इतना दर्दनाक था कि इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार की सुबह एक स्कार्पियो व ओटो की आमने सामने टक्कर के दौरान घटी है। सड़क हादसा में सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा लाया गया। जहां पर चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना में सकुनी देवी 25 वर्ष पति सिंटू सादा उसके पुत्री साक्षी कुमारी उम्र 09 माह एवं पुत्र राजवीर कुमार 02 वर्ष एवं मनोज सादा के पत्नी श्यामा देवी उम्र 30 सभी भर्राराही  राजपुर, थाना पिपरा जिला सुपौल का निवासी है। वही इस घटना में सिंटू कुमार उम्र 20 ,मंजू देवी उम्र 30 वर्ष एवम उसकी पुत्री राधा कुमारी उम्र 07 वर्ष जगरनाथ कुमार ऑटो चालक उम्र 28 वर्ष, सीता देवी उम्र 35, भूटरी देवी उम्र 30 वर्ष घायल है।ये लोग सभी अपने घर से ऑटो पर सवार होकर भागलपुर जिले के  बरारी गंगा घाट स्नान के लिए जा रहे कि रास्ते मे एसएच 58 पर कलासन पुरैनी सीमा के पास देवघर की तरफ लौट रहे एक स्कार्पियो ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर दो बच्चे की मौत हो गई जबकि दो महिला की मौत पीएचसी में इलाज के दौरान हो गई। इस घटना में स्कॉर्पियो पर सवार द्रोपदी देवी उम्र 35 वर्ष पति उमेश पोद्दार,चंडी देवी 33 वर्ष पति उमेश राय, दामिनी देवी उम्र 36 वर्ष पति दुर्गेश नंदिनी, गंगा धर पाठक उम्र 65 वर्ष गणपतगंज, राघोपुर, सुपौल निवासी महादेवपुर घाट से जल भर कर सिंहेश्वर और अपने गांव के मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे। वही पीएचसी चौसा में गंभीर मरीजों का प्रार्थमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner