5 लाख श्रृद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया। पुरे दिन जाम से हांफता रहा सिंहेश्वर।

Dr.I C Bhagat
0

 

बाबा सिंहेश्वर नाथ के पुजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतार 

मंदिर परिसर में खचाखच भरा श्रृद्धालुओं की भीड़।


सिंहेश्वर मधेपुरा


देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर घाम में 5 लाख लोगों ने बाबा सिंहेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। सावन की अंतिम सोमवार को बाबा मंदिर उमड़ी श्रृद्धालुओं की आलौकिक भीड़ से पुरा सिंहेश्वर अस्त व्यस्त हो गया। मालूम हो की रात 11 बजे से ही पैदल श्रृद्धालुओ की भीड़ जब बाबा मंदिर में पहुंचने लगी तो देखते ही देखते बाबा मंदिर का विशाल परिसर में तील रखने की जगह नही बची। लेकिन श्रृद्धालुओं के आने का सिलसिला चालू रहा। भीड़ के दवाब को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रविवार की रात डेढ़ बजे ही एसडीओ सह सचिव सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति धीरज कुमार सिन्हा के द्वारा सरकारी पुजा के बाद अर्धा लगा कर पुजा शुरू करवा दिया। उसके बाद श्रृद्धालुओं की भीड़ का शैलाव जो उमड़ा वह थमने का नाम ही नही ले रहा था। भीड़ का ऐसा आलौकिक दृश्य बहुत ही कम देखने को मिलता है। बाबा मंदिर से शिवगंगा और बेरियर की तरह घुमा घुमाकर   लगभग दो किलोमीटर लंबी दूरी तय कर लोग बाबा मंदिर में पहुंच कर जलाभिषेक कर पा रहे थे। भीड़ को संभालने में प्रशासन के हाथ पांव फुल रहे थे। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। 


कोशी आयुक्त के पुजा के लिए कतार में रूकी महिला श्रद्धालुओं की भीड़ 

एक दुसरे को ढकेलते श्रृद्धालुओं की भीड़ 


मंदिर में प्रशासनिक व्यवस्था थी काम चलाऊ।


सावन की अंतिम सोमवार को लेकर भीड़ होने की संभावना तो थी। लेकिन इस तरह अद्भुत भीड़ की उम्मीद किसी को नही थी। हालांकि रात 1 बजे से ही एसडीओ धीरज कुमार सिन्हा और डीएसपी अजय नारायण यादव ने मोर्चा संभाल लिया था। लेकिन श्रद्धालुओं के अचानक बढ़ते भीड़ के कारण कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं को संभालना मुश्किल हो गया। लेकिन बाद में श्रद्धालुओं की कतार को मंदिर खाली जगह मवेशी हाट की तरफ मोर दिया गया। जिसके बाद लाईन काफी लंबी होती चली गई। और भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सका। भीड़ का अनुमान इससे भी लगाया जा सकता है कि सुबह 5 बजे सिंहेश्वर के पेट्रोल पंप से लेकर दुर्गा चौक तक दोनों तरफ दुकान के आगे 1 किलोमीटर तक सलिके से बाईक लगी थी। पार्किंग स्थल पुरी तरह भरने के बाद मवेशी हाट का इस्तेमाल किया गया जहा भी जगह कम पड़ता दिखा। 


कोशी आयुक्त को पुजा करते पुजारी 


कोशी आयुक्त के लिए 15 मिनट तक महिलाओं की कतार रोकी गई।

सावन की अंतिम सोमवार को देवाधिदेव महादेव के दर्शन और पुजन के लिए कोशी आयुक्त मनोज कुमार बाबा सिंहेश्वर पहुंच कर बाबा सिंहेश्वर नाथ की पुजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं के कतार को 15 से 20 मिनट तक रोक दिया गया। जिसके कारण बाहर महिलाओं में आक्रोश भी देखा गया। इस दौरान पुजारी लालबाबा, संजीव ठाकुर और कन्हैया ठाकुर ने पुजा कराया।


कमांडो का निकला पर्स का सीसीटीवी फुटेज देखते 


मंदिर में छिनतई के कई मामले आए।

 सावन की अंतिम सोमवार की भीड़ में कई श्रद्धालुओं के सामान चोरी हो गए तो कई के भीड़ में गिर गया। जिसमें आधा दर्जन मोबाइल जो पुजा के दौरान गिर गया। वह अधिकतर श्रृद्धालुओं को वापस कर दिया गया। वही आधा दर्जन से अधिक लोगों का मोबाइल और पर्स निकाल लिया गया। जिसमें एक कमांडों का पर्स और न्यास सदस्य मदन मोहन सिंह का पर्स शामिल हैं।


जाम से हलकान रहा सिंहेश्वर


सिंहेश्वर बाजार में सुबह 6 बजे के करीब जो जाम लगी तो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। जो एक बार जाम में फंस गया महज 1 किलोमीटर की दुरी तय करने में 2 से 3 घंटे लग रहे थे। हालांकि जाम को समाप्त करने के लिए पुलिस को काफी मस्कत करनी पड़ रही थी। सुबह में ही ओटो को बाजार आने से नही रोकने के कारण जाम गहराता चला गया। मौके पर  इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ आदर्श गौतम, थानाध्यक्ष अरूण कुमार, एसआई रामेश्वर साफी, प्रबंधक अभिषेक आनंद, न्यास सदस्य विजय कुमार सिंह, बबलू ऋषिदेव, पुर्व सदस्य सरोज सिंह, मंदिर प्रबंधक अमरनाथ ठाकुर, अभिमन्यु कुमार,  सहित कई लोग मौजूद थे। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner