नशीले पदार्थों के सेवन से भी इन्फर्टिलिटी बढ़ती हैं - डा. पंकज कुमार
अनियमित रहन सहन और खानपान के कारण युवाओं में इन्फर्टिलिटी -डॉ ब्रजेश सिंह
सिंहेश्वर मधेपुरा
टीपी कालेज के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग के थर्ड सेमेस्टर के छात्रों के लिए एडवांटेज एंड डिसएडवांटेज आफ इन विट्रो फर्टिलाइजेशन टॉपिक पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे स्नातकोत्तर थर्ड सेमेस्टर के सभी सैकड़ों छात्र छात्राए शामिल होकर अपना व्याख्यान दिया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा पंकज कुमार ने कहा की नशीले पदार्थ के सेवन से आजकल इन्फर्टिलिटी बढ़ रहा है। और लोगों में स्पर्म और ओवम का निर्माण कम होने के कारण से लोगों में नपुंसकता बढ़ रहा है। जिसके लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को बच्चे का लाभ मिलता है। वही संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विभाग के अतिथि सहायक प्राध्यापक डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि अनियमित खान पान और बढे हुए उम्र में विवाह, बढ़ती बेरोजगारी के इस युग में व्यस्तता और तनाव आदि के कारणों से लोगों में इन्फर्टिलिटी बढ़ रहा है। और 15 से 20 प्रतिशत लोग नपुंसकता का शिकार हो रहें हैं। जिसके लिए चिकित्सा जगत के आधुनिक खोज की ऊपज के कारण ऐसे नपुंसक लोग भी मातृत्व और पैतृक सुख प्राप्त कर रहें हैं। संगोष्ठी को डा. सीमा कुमारी, जंतु विज्ञान के शोधार्थी आनंद कुमार भूषण ने भी सम्बोधित किया। वही कार्यालय कर्मचारी पांचू, संजय कुमार, छात्र स्वेत प्रकाश, निखिल नीरज कुमार निराला, शिवदत्त कुमार, अमरेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, अंजलि कुमारी, स्मिता कुमारी सहित सैकड़ों छात्र छात्राए शामिल थे।