श्यामनगर पिपरा रोड में चार पहिया वाहन की ठोकर से 2 युवक घायल।

Dr.I C Bhagat
0


वैभव कुमार

सिंहेश्वर :श्याम नगर पिपरा मुख्य मार्ग में बुलंदी स्थान के समीप चार पहिया वाहन की ठोकर से बाईक सवार 2 युवक घायल हो गया। जिसको लोगों ने आनन फानन में उठाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी अनुसार सुपौल जिला पिपरा थाना के रामपुर वार्ड नंबर 12 निवासी अजय कुमार मेहरा और दूसरा व्यक्ति पिपरा के भट्टा बाड़ी वार्ड नंबर 12 रविंद्र कुमार के परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल से श्याम नगर से पिपरा जा रहे थे। उसी दौरान दिन के करीब 2 बजे श्याम नगर पिपरा मुख्य मार्ग में बुलंदी स्थान के समीप एक 4 चक्का वाहन की ठोकर लगने से  सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर में भर्ती कराया। जहां दोनों घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner