गांधी जयंती पर नशामुक्ति का लिया संकल्प

 

गांधी जयंती पर गांधी पार्क में प्रतिमा को माला पहनते 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय स्थित मेला ग्राउंड गांधी पार्क में विश्व नशा उन्मूलन व कल्याण मिशन के राष्ट्रीय संस्थापक संत गंगादास की अध्यक्षता में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

संत गंगादास ने कहा कि गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश और समाज के लिए प्रेरणादायक है। वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के अध्यक्ष ललितेश्वर भगत ललन एवं सचिव शैलेंद्र पोद्दार ने भी उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। मंच संचालन करते हुए शिक्षाविद जय नारायण पंडित ने गांधीजी के तीन बंदरों का उदाहरण देते हुए बुरा देखने, सुनने और बोलने से बचने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम में विनोद दास, वकील बांका, अशोक भगत, देवानंद मंडल, गणेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने