‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर कांग्रेस की संविधान बचाओ पदयात्रा, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए नारे

संविधान बचाओ पदयात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस की ओर से चल रही ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’ मंगलवार को अपने दसवें दिन सिंहेश्वर पहुंची। पदयात्रा सिंहेश्वर के नारियल विकास बोर्ड से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गम्हरिया की ओर रवाना हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” और “वोट चोरी, गद्दी छोड़” समेत कई नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं के वोट की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी द्वारा संविधान बचाओ पदयात्रा के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं चुनाव आयोग की चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां और सवाल भी उठाए। उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं।

सिंहेश्वर बाजार से गुजरते हुए पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के पक्ष में नारे लगाए। इसके बाद पदयात्रा गम्हरिया की ओर रवाना हो गई। मौके पर उप प्रमुख मुकेश यादव, हरिश्चन्द्र राम, 

Post a Comment

और नया पुराने