सिंहेश्वर गोलीकांड में चार आरोपित गिरफ्तार, एक ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र की घटना 



कोशी तक/सिंहेश्वर/मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी वार्ड नंबर 02 में एक अगस्त को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के अनुसार मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधेपुरा की ओर से 29 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना को लेकर सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 311/2026 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(3), 351(2), 109(1), 103(1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्राथमिकी में वादी श्रवण कुमार, पिता स्व. राम यादव, निवासी बेहरारी वार्ड नंबर 2 के आवेदन के आधार पर विवेक यादव, विनोद यादव, मनखुश यादव, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, रोशन कुमार, दिलखुश कुमार उर्फ पखना, अमलेश कुमार, प्रिंस कुमार समेत 10-15 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया था। आरोप है कि आरोपितों ने गोलीबारी करते हुए वादी के पिता राम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी तथा राजकुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसंधान और पर्यवेक्षण में प्राथमिकी के नामजद आरोपितों में से विवेक यादव, मनखुश यादव, दिलखुश कुमार उर्फ पखना, अमलेश कुमार तथा प्रिंस कुमार और 10-15 अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध आरोपों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, रोशन कुमार और विनोद यादव की संलिप्तता/अभियुक्तिकरण के बिंदु पर साक्ष्य संकलन के बाद निर्णय लिया जाना है।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी के अभियुक्त विवेक यादव, पिता विनोद यादव, निवासी कबियाही, थाना शंकरपुर तथा मनखुश यादव, पिता रामविलास यादव, निवासी कबियाही, थाना शंकरपुर को गिरफ्तार कर 6 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

वहीं पुलिस के दबिश के बाद दिलखुश कुमार उर्फ पखना, पिता विनोद यादव, निवासी नया गांव मौरा, थाना शंकरपुर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शेष अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी जारी है। साथ ही मुकेश कुमार, अखिलेश कुमार, रोशन कुमार और विनोद यादव की घटना में संलिप्तता के बिंदु पर शीघ्र अनुसंधान एवं जांच पूरी कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

वही प्रेस विज्ञप्ति में सिंहेश्वर थाना कांड संख्या 311/26 से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट का भी उल्लेख है, जिसमें अनंत पूजा के दौरान मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री-सह-विधायक डॉ. रमेश ऋषिदेव के साथ कार्यक्रम का फीता काटते नजर आने वाली तस्वीर वायरल होने की बात कही गई है।

Post a Comment

और नया पुराने