कोशी तक/ सिंहेश्वर, मधेपुरा:- सिंहेश्वर मंदिर परिसर स्थित एक मनिहारी दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकानदार की शिकायत पर सिंहेश्वर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान को बरामद कर लिया है।
घटना को लेकर सिंहेश्वर निवासी रवि कुमार, पिता त्रिवेणी चौधरी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 31 अगस्त की रात करीब दो बजे वह अपने भागना शिवम कुमार को दुकान में सुलाकर शिवगंगा पर सो रहे थे। इसी दौरान दो युवक दुकान से सामान चोरी कर ले गए। आवाज सुनकर जब वे जागे इसकी सुचना हमको दिया और युवकों का पीछा किया। इस दौरान अपने दोस्त राहुल कुमार के साथ मिलकर दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया गया।
आवेदन के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान सत्यम कुमार सिंह पिता बबलु सिंह निवासी भवानीपुर वार्ड संख्या 3, तथा अभिनव कुमार सिंह, पिता चंदन कुमार सिंह, निवासी रामपट्टी वार्ड संख्या 08, थाना सिंहेश्वर के रूप में हुई।
दुकानदार ने बताया कि युवकों के पास से उसकी दुकान का बैट्री, हवा देने वाला पंप तथा ट्रॉली का छोटा बक्सा बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने बक्सा किसी अन्य दुकान से चुराने की बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और चोरी का सामान बरामद किया।
मामले में सिंहेश्वर थाना में कांड संख्या 349/26, दिनांक 01 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

إرسال تعليق