कोशी तक/सिंहेश्वर, मधेपुरा:- विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बुधवार, 17 सितंबर को सिंहेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। भाजपा जिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति तथा श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी न्यास समिति के सदस्यों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंहेश्वर के पवित्र शिवगंगा परिसर में 5100 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के दिन देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी पड़ना अपने आप में विशेष अवसर है।
दीपक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में विकास के साथ आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों की ओर से सर्वोच्च सम्मान भी प्रदान किए गए हैं।आयोग के सदस्य स्वदेश यादव ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, राजीव कुमार, विष्णु शर्मा, संतोष मल्लिक, सुदीप ठाकुर, किशोर लहरी, मनोज कुमार, सुदीस मेहता, अरुण आनंद, गौरव झा, छोटकन मांझी, अरुण ऋषिदेव, रजनीकांत सिंह, डिंपल झा, भांतु राम, प्रदीप राम, कंचन कुमार, पंपल यादव, मनोज गुप्ता, राजा साह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नियंत्रण कक्ष में मनाया गया मोदी का 76 वां जन्मदिन
मंदिर परिसर में भी मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
वहीं सिंहेश्वर मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष के सामने न्यास सदस्यों ने भी औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर कोषाध्यक्ष दीलीप खंडेलवाल, विजय सिंह, अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा, रौशन ठाकुर, हरेन्द्र मंडल, बिंदो ठाकुर, प्रबंधक भवेस कुमार, अभिमन्यु कुमार सहित कई लोग मौजुद थे।
इधर, श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी न्यास समिति सिंहेश्वर के अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया और दीप जलाए गए। ठाकुरबाड़ी परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया था। मंदिर परिसर की सजावट ऐसी दिखाई दे रही थी, मानो दीपावली का उत्सव हो रहा हो।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर ठाकुरबाड़ी न्यास समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार प्राण सुखका, सुदेश शर्मा, संजीव कुमार भगत उर्फ टुबलु, राजेश कुमार भगत उर्फ बबलु, मुकुल वर्मा, नागेंद्र श्रीवास्तव, सुमित वर्मा सहित सम्मानित नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पुजारी गोविंद दास और हरि राम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।


एक टिप्पणी भेजें