कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- भाजपा मधेपुरा के जिला मंत्री सुदीप ठाकुर को सिंहेश्वर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। उनके मंडल प्रभारी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुदीप ठाकुर के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से मंडल संगठन को मजबूती मिलेगी तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी।
भाजपा नमो ऐप के जिला संयोजक सुभाष चौहान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री गौरव झा, राजा साह, टेंपल यादव, सुरेश मंडल, योगेंद्र ऋषिदेव, चंद्रशेखर यादव, धनेश्वर राम, संतोष सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम पुकार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें