मध्य विधालय सबैला के छात्र छात्राओं ने निकालीं हर घर तिरंगा यात्रा
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- गुरुवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय सबैला के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करते नजर आए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यात्रा में शिक्षक सुभाष चंद्र, रंजीत कुमार रमण, रवि शंकर सिंह, इंद्रदेव यादव, शीला कुमारी, पूनम कुमारी, विनीता कुमारी, मंजू कुमारी सहित रसोइया दशरथ यादव एवं रेखा देवी मौजूद रहीं।
एक टिप्पणी भेजें