सहयोग शिविर की शिकायत पर वार्ड 9 में बिछेगी पाइपलाइन, बोर्ड की बैठक में कई योजनाओं पर चर्चा

सहयोग शिविर के बाद नपं ने लिया योजना, कार्य पर लगा है यक्ष प्रश्न 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत सिंहेश्वर कार्यालय में बुधवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के साथ-साथ नगर क्षेत्र में पेयजल सहित अन्य विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वार्ड नंबर 9 में पेयजल संकट का मामला प्रमुखता से छाया रहा। वार्ड में पेयजल की समस्या को देखते हुए एचडी से मेन रोड तक पाइपलाइन बिछाने की योजना पर सहमति बनी। इसके लिए पूर्व में तैयार एस्टीमेट में आवश्यक संशोधन कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बताया गया कि सहयोग शिविर में वार्ड के लोगों ने पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसे मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा गया था। शिकायत के बाद नगर पंचायत स्तर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार की गई।

वार्ड 1 और 2 में भी बढ़ेगी जल नल का पाइपलाइन

बैठक में वार्ड नंबर एक और दो में फाइनल जल योजना के तहत पाइपलाइन का विस्तार करने पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को बोर्ड के समक्ष रखा। अध्यक्ष ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस

बैठक में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत स्तर पर समारोह के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी, वार्ड 1 के पार्षद प्रतिनिधि शंकर चौधरी, वार्ड 6 के प्रदीप राम, वार्ड 7 के बिंदेश्वरी राम, वार्ड 8 की कैली देवी, वार्ड 9 की नीलू देवी, वार्ड 11 के आफताब पालम सहित 20 सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र मंडल मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने