संत रविदास जयंती पर मंडल अध्यक्षों को वितरित किए गए कलश

संत रविदास की जयंती पर भाजपा मंडल अध्यक्षों को दिया कलश 


कोशी तक/मधेपुरा:- संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मधेपुरा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के द्वारा मधेपुरा जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को संत रविदास जी के कलश उपलब्ध कराए गए, ताकि विभिन्न मंडलों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।

कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी योगेंद्र राम, जिला महामंत्री विनोद कुमार सरदार ,अरुण मंडल, भाजपा जिला संयोजक सुभाष चौहान सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। 650वीं जयंती वर्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

भाजपा जिला संयोजक सुभाष चौहान ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक एकता और समरसता का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सम्मान और उत्थान का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मंडलों में कलश के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में संतोष मलिक, विष्णु शर्मा, प्रभात चौपाल, राजीव यादव, गौतम राणा, सुनील सिंह, राहुल राय, कंचन कुमार, राहुल भगत, सुमित सिंह, विकास सिंह, अवधेश मंडल, सुबोध निषाद, राणा प्रताप सिंह, रोशन कुशवाहा, राजीव सिंह, धीरज वर्मा, सूरज जायसवाल, गौरव मोदी, सोनू झा, रेखा देवी, बादल कुमार, हरिलाल मंडल ,अरुण ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने