सुभाष बने विधान परिषद डा.एनके यादव के प्रतिनिधि
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं कोशी स्नातक क्षेत्र के प्रतिनिधि डॉ. एनके यादव ने सिंहेश्वर प्रखंड के लिए सुभाष कुमार चौहान को अपना प्रखंड प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में डॉ. यादव ने 10 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, ग्राम रुपौली, वार्ड संख्या-02, प्रखंड सिंहेश्वर, जिला मधेपुरा निवासी सुभाष कुमार चौहान को प्रखंड प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद अब प्रखंड क्षेत्र की जनसमस्याओं को विधान परिषद सदस्य तक पहुंचाने तथा आम लोगों और डॉ. एनके यादव के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
प्रतिनिधि के रूप में सुभाष कुमार चौहान क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास से जुड़े मुद्दों एवं जनहित के मामलों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को स्थानीय स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति पर समर्थकों में खुशी
सुभाष कुमार चौहान को प्रखंड प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, विष्णु शर्मा, राजा साह, पम्पोल यादव, भाजपा सिंहेश्वर विधानसभा संयोजक विनोद सरदार, अभिषेक साह, अरुण आनंद, सुरेश मंडल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामपुकार सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलशाद आलम, एमडी सोहराब, संजय जी सहित स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने प्रसन्नता जताई।
समर्थकों ने सुभाष कुमार चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्व का ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही सिंहेश्वर प्रखंड की जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और क्षेत्र के विकास में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
एक टिप्पणी भेजें