प्रभारी मंत्री शिला मंडल बाबा सिंहेश्वर नाथ की पूजा अर्चना की
कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- जिले की प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने सहयोग शिविर में शामिल होने के लिए जाने के दौरान बुधवार को बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा सिंहेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर बिहार सहित मधेपुरा जिले के सुख, समृद्धि और विकास की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर मंत्री ने भगवान शिव के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति एवं जिले के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भगवान शिव के वाहन नंदी के कान में अपनी मनोकामना व्यक्त करते हुए मधेपुरा के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंत्री ने मंदिर की धार्मिक महत्ता को लेकर भी जानकारी ली और बाबा सिंहेश्वरनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूजा-अर्चना के बाद वह निर्धारित कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुईं।
एक टिप्पणी भेजें