कोशी तक/मधेपुरा:- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मधेपुरा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारत विभाजन के समय अपना जीवन, घर-परिवार और सब कुछ खोने वाले लाखों भारतीयों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामनरेश सिंह ने विभाजन की त्रासदी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश विभाजन का दर्द कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रो. ललन कुमार आद्री, बिहार पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार, अमोल राय एवं त्रिभुवन मंडल ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने विभाजन के दौरान पीड़ित परिवारों की पीड़ा और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास के इस अध्याय से अवगत कराना जरूरी है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद सरदार एवं विवेकानंद सिंह, नमो ऐप जिला संयोजक सुभाष चौहान, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शाह, मोर्चा अध्यक्ष अजीत सिंह, योगेंद्र राम, दिलशाद आलम, मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, राहुल राय, सुनील सिंह, कंचन कुमार, संदीप ठाकुर, सुधीर भगत, अंकेश गोप, मनीष कुमार, पम्पोल यादव, सुदेश मेहता, शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगोष्ठी के अंत में कार्यकर्ताओं ने विभाजन की विभीषिका में पीड़ित परिवारों एवं बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

إرسال تعليق