विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सिंहेश्वर में निकाला कैंडल मार्च, जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों व स्थानीय नेताओं ने लिया हिस्सा

विभाजन की पीड़ा को किया याद, निकाला कैंडल मार्च


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार की शाम कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने की। कैंडल मार्च के दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति को नमन किया गया।

कैंडल मार्च में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, स्थानीय नेताओं एवं आम लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर लोगों ने विभाजन के दौरान हुई हिंसा और विस्थापन की पीड़ा को याद किया तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नप अध्यक्ष पुनम देवी ने कहा कि विभाजन विभीषिका की त्रासदी देश के इतिहास का वह दर्दनाक अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। लाखों लोगों ने अपने प्राण गंवाए और बड़ी संख्या में परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। स्मृति दिवस का उद्देश्य नई पीढ़ी को उस दौर की पीड़ा और संघर्ष से अवगत कराना तथा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। मौके पर सीओ नवीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, बीपीएम सिद्धार्थ रामन, उप प्रमुख मुकेश यादव, अंकु सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, भाजाप नगर पंचायत अध्यक्ष बिष्णु शर्मा, रौशन ठाकुर, सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने