स्वच्छ एवं हरित क्रांति रेटिंग में उदाकिशुनगंज के सभी 143 सरकारी विद्यालयों ने पूरा किया लक्ष्य


स्वच्छ एवं हरित क्रांति रेटिंग में उदाकिशुनगंज की ऐतिहासिक सफलता 


कोशी तक/उदाकिशुनगंज:- स्वच्छ एवं हरित क्रांति विद्यालय रेटिंग में उदाकिशुनगंज प्रखंड ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर शिक्षा क्षेत्र में अपनी उपलब्धि दर्ज कराई है। प्रखंड के सभी 143 सरकारी विद्यालयों ने रेटिंग के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को बधाई दी है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने कहा कि उदाकिशुनगंज के शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने कर्तव्य और दायित्व का सही तरीके से निर्वहन कर रहे हैं तथा शिक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने में प्रखंड टेक्निकल टीम का भी भरपूर सहयोग मिला है।

टेक्निकल टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि मधेपुरा जिला शिक्षा के प्रति लगातार समर्पित होकर काम कर रहा है। उदाकिशुनगंज के सभी 143 विद्यालयों का लक्ष्य पूरा होना खुशी की बात है। वहीं टेक्निकल टीम की सदस्य वंदना कुमारी ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजम कुमार के नेतृत्व में मधेपुरा जिला शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

शत-प्रतिशत लक्ष्य से बढ़ा उत्साह

अनुमंडल पार्षद माध्यमिक शिक्षक संघ की अमृता कुमारी ने कहा कि हरित क्रांति रेटिंग में मधेपुरा के विद्यालयों की भागीदारी उत्साहजनक है। शिक्षक-शिक्षिकाएं इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक इंस्पायर अवार्ड में भी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।

हर अभियान में आगे रहने का संकल्प

सुनील कुमार चौरसिया ने कहा कि उदाकिशुनगंज प्रखंड हर कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को बधाई दी।

इस उपलब्धि पर मंजर आलम, वर्षा कुमारी, सियाराम मोची, कुमोद दास, महालीकात झा, संजीव सिंह, संजय क्रांति, प्रेमलता, ललन कुमार, दीनबंधु, गुंजन सिंह, शेखर कुमार, मजहर आलम, नरेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, पूनम कुमारी, अरुण कुमार, कुमार किशोर केसरी, रीता कुमारी, चंद्रभूषण पासवान, राजेश सिंह, शंकर सिंह एवं संजीव कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

वक्ताओं ने कहा कि मधेपुरा जिला शिक्षा के प्रति जागरूक और समर्पित है। जिला टेक्निकल टीम एवं प्रखंड टेक्निकल टीम की लगातार मेहनत और समर्पित भावना का परिणाम है कि उदाकिशुनगंज के सभी 143 विद्यालयों ने स्वच्छ एवं हरित क्रांति विद्यालय रेटिंग का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया है।

Post a Comment

और नया पुराने