मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की 10 लाख रुपये की राशि गबन का आरोप

उधोग विभाग के निदेशक को दिया आवेदन 


कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त 10 लाख रुपये की राशि के कथित गबन और योजना के उद्देश्यों के विपरीत उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिंहेश्वर निवासी नवीन कुमार सिंह ने उद्योग विभाग, बिहार पटना के निदेशक/सचिव को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा सरकारी राशि की वसूली की मांग की है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बरहरी वार्ड संख्या 07 निवासी रोहन कुमार सिंह, पिता वीरेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त पूरी राशि का कथित रूप से गबन कर लिया गया तथा योजना के निर्धारित उद्देश्यों के विपरीत कार्य किया गया।

शिकायतकर्ता ने इसे सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि मामले की स्थल जांच कराकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए और सरकारी राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए।

आवेदन की प्रतिलिपि मधेपुरा के जिला पदाधिकारी को भी दी गई है। अब देखना होगा कि उद्योग विभाग और जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है तथा जांच में आरोपों की क्या सच्चाई सामने आती है।

Post a Comment

أحدث أقدم