कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर स्थित शिवगंगा में स्नान के दौरान डूब रहे दो बच्चों की जान स्टीमर पर तैनात कर्मियों की सूझबूझ और साहस से बच गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, दो बच्चे शिवगंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर शिवगंगा पर तैनात स्टीमर निषाद राज नौका बिहार के संवेदक मनोज कुमार के सहयोगी बादल कुमार एवं सनोज कुमार तुरंत पानी में कूद पड़े और बचाव अभियान शुरू किया।
शिवगंगा में 2 बच्चों को डुबने से बचाया नाविक बादल और सनोज
दोनों ने पहले एक बच्चे जजहट सबैला के झिटकिया निवासी मो. रियायत खां के 11 वर्षिय पुत्र मो. अहान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरा बच्चा, मो. रियायत खां उर्फ पप्पू खां का पुत्र मो. सहवान, पानी के नीचे चला गया था। काफी खोजबीन के बाद उसे भी पानी से बाहर निकाल लिया गया। और सीपीआर देकर उसे बचाया।
बाद में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिंहेश्वर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर घर भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने स्टीमर कर्मियों बादल कुमार और सनोज कुमार की तत्परता एवं बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते दोनों ने साहस नहीं दिखाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

एक टिप्पणी भेजें