पौधारोपण के साथ स्वास्थ्य सेवा का संदेश, लायंस क्लब ने लगाया नि:शुल्क ओरल हेल्थ कैंप

लायंस क्लब ने पौधारोपण के साथ फ्री हेल्थ चेकअप केंप लगाया 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:-  पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को लायंस क्लब सिंहेश्वर एवं लायंस क्लब सिंहेश्वर फेमिना के संयुक्त तत्वावधान में लायन डॉ. आनंद कुमार के क्लीनिक परिसर (मेन रोड, जजहट सबैला) में पौधारोपण कार्यक्रम एवं नि:शुल्क ओरल हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही आयोजित नि:शुल्क ओरल हेल्थ कैंप में क्षेत्र के लोगों के दांत एवं मुख संबंधी स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें बेहतर मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सलाह भी दी गई।


शिविर में लायंस क्लब मधेपुरा के लायन डॉ. आर.के. पप्पू, लायन डॉ. संजय कुमार एवं लायन डॉ. गोपाल कुमार ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

इस अवसर पर लायंस क्लब सिंहेश्वर के जोनल चेयरपर्सन लायन डॉ. एस.के. सुधाकर, अध्यक्ष लायन संजीव भगत, सचिव लायन पप्पू कुमार, लायन सुदेश शर्मा, लायन शंकर कुमार, लायन रंजन कुमार तथा लायंस क्लब सिंहेश्वर फेमिना की लायन सुमन देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे अभियान समाज के प्रति क्लब की निरंतर सेवा भावना का परिचायक हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

Post a Comment

أحدث أقدم