डीडीसी ने बाबा सिंहेश्वर मंदिर परिसर में पीएनबी एटीएम का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

पीएनबी की श्रद्धालुओं के लिए बड़ी पहल, एटीएम शुरू 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बाबा सिंहेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के नए एटीएम का उद्घाटन गुरुवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनिल बसाक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सतेंद्र ठाकुर उर्फ बचनु बाबा, पवन ठाकुर, शंकर ठाकुर उर्फ रघु बाबा, पंकज बाबा एवं कन्हैया ठाकुर ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

बताया जाता है कि मंदिर परिसर में स्थापित यह एटीएम पिछले करीब छह माह से उद्घाटन की प्रतीक्षा में था। अब इसके शुरू होने से देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को नकदी संबंधी सुविधा आसानी से मिल सकेगी।

इस अवसर पर पीएनबी के मंडल प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि बाबा सिंहेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनकी वित्तीय जरूरतों को देखते हुए मंदिर परिसर में एटीएम की स्थापना की गई है। इस एटीएम की विशेषता यह है कि यहां केवल नकद निकासी ही नहीं, बल्कि नकद जमा (कैश डिपॉजिट) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे श्रद्धालुओं को अधिक नकदी लेकर आने की आवश्यकता नहीं होगी और भीड़भाड़ के दौरान असुविधा से राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आगामी श्रावणी मेला के दौरान पंजाब नेशनल बैंक की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल वितरण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मंदिर चढावा की राशि बैंक में जमा करने के लिए भी बैंक से एक व्यक्ति को नियुक्त करने की बात कही।

इस मौके पर पीएनबी संगठन सचिव नीरज कुमार, मंडल कार्यालय के वरुण प्रकाश, आदित्य सिंह और शाखा प्रबंधक मधेपुरा शशि रंजन सिन्हा, सिंहेश्वर प्रभाकर कुमार, मंदिर न्यास प्रबंधक भवेस कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, विजय कुमार सिंह, युगल पटेल, रौशन ठाकुर, हरेंद्र मंडल, जैकी आनंद, अभिमन्यु कुमार, विवेक झा, अमरनाथ ठाकुर, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم