शिव शिष्यता की जननी दीदी नीलम आनंद की 74वीं जयंती पर शिव शिष्यों ने किया वृक्षारोपण

नीलम दीदी की 74 वीं जयंती पर शिव शिष्यों ने किया वृक्षारोपण 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिव शिष्यता की जननी दीदी नीलम आनंद के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव शिष्य एवं शिव शिष्याएं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे गुरु भाई एवं गुरु बहनों ने पौधारोपण कर दीदी नीलम आनंद को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि दीदी नीलम आनंद को प्रकृति से विशेष लगाव था। उनका संदेश था— "सांसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम।" इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए सभी शिव शिष्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

इस अवसर पर सिंहेश्वर के गुरु भाई प्रमोद कुमार, गुरु बहन रंजना कुमारी, जीवछपुर के गुरु भाई शंकर कुमार, रामकुमार, कटैया के गुरु भाई रामकुमार, मधेपुरा के प्रणव कुमार, कटैया के गुरु भाई श्याम कुमार सुमन, गुरु बहन किरण भारती सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक गुरु भाई एवं गुरु बहन उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने