जर्जर सड़क निर्माण लेकर ग्रामीणों ने प्रबंध निदेशक को दिया आवेदन
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सतोखर वार्ड नंबर 8 में सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने सहयोग शिविर में पटना से आए प्रबंध निदेशक राहुल कुमार एवं जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सतोखर स्थित पवन यादव के बजरंगबली मंदिर से भेरवपुर फुलकाहा जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। विशेषकर बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव और फिसलन के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को विद्यालय जाने में भारी परेशानी होती है तथा आम लोगों का आवागमन भी बाधित रहता है।
सड़क की खराब हालात को दिखाते रूपौली के ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से करीब पांच गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन बरसात के समय स्थिति नारकीय हो जाती है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रूपौली में आयोजित सहयोग शिविर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार को आवेदन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की। प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने आवेदन को डीडीसी अनिल बसाक को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
आवेदन देने वालों में उदित नारायण दिवाकर, राजीव रंजन, प्रभु शंकर यादव, अनिल कुमार, ललन कुमार, प्रमोद तिवारी, राजीव कुमार, संजय कुमार, रामचंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर, रणजीत ठाकुर, केदार यादव, राजकुमार रमन, विजय कुमार शर्मा, रंजन कुमार, नरेश यादव, अमरजीत कुमार, रोशन कुमार, प्रदीप कुमार, मिथिलेश कुमार, अमृता कुमारी, अनुज देवी, चानो देवी, सुषमा कुमारी, सजन कुमारी, संजू कुमारी, दीपेश कुमार, कैलाश यादव, जयमाला देवी, पदमा देवी, सुलेखा देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, ममता देवी, गुड़िया देवी, विमला देवी, मीना देवी, रीना देवी, रंजू देवी, कंचन देवी, मीरा देवी, कविता देवी एवं सुनीता कुमारी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें