सीएचसी सिंहेश्वर में शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला, जीरो डोज बच्चों की पहचान पर दिया गया जोर।

सीएचसी सिंहेश्वर में जीरो टू जीरो टीकाकरण कार्यशाला आयोजन 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिंहेश्वर में शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा जीरो डोज (जिन एक  साल के बच्चों को अब तक एक भी टीका नहीं लगा है) एवं पोटेंशियल जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उनका समय पर प्रतिरक्षण कराने के उद्देश्य से वाधवानी एआई के सहयोग से एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विकास मित्र, शिक्षा सेवक, धार्मिक नेताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत प्रतिरक्षण का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने टीकाकरण अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की।

इस दौरान डिजिटल माइक्रो प्लान की समीक्षा की गई। बीसी वाधवानी रोहित कुमार ने सभी संबंधित कर्मियों को प्रत्येक माह टीकाकरण कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर समय पर जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विकास मित्रों को अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित जीरो डोज एवं पोटेंशियल जीरो डोज बच्चों का जल्द से जल्द टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

कार्यशाला में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा सेवकों, विकास मित्रों एवं धार्मिक नेताओं से लोगों को जागरूक कर नियमित टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में बीएचएम पियुष वर्धन, बीएनएमए राकेश कुमार, लेखापाल अमीत कुमार, विकास मित्र ब्रह्मदेव ऋषि देव, दुर्गा कुमार भारती, संजय कुमार ऋषि, रमेश ऋषि, चंद्र किशोर ऋषि, जुल्का कुमारी, सीता देवी, गलिया देवी, कविता कुमारी, शिक्षा सहायक मो. उसमान अली, मो. जकीर, अशोक पासी, लक्ष्मण रजक, दिनेश रजक, चंदेश्वरी ऋषि देव, पंकज कुमार, पवन कुमार, सहयोगी अमीत कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم