अंकेश कुमार पर बहु को भगाने का लगाया आरोप
कोशी तक/गम्हरिया मधेपुरा :- गम्हरिया थाना क्षेत्र के कजहा वार्ड नंबर 02 की रहने वाली माना देवी ने अपनी बहू के लापता होने को लेकर गम्हरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और बहू की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
दिए गए आवेदन में माना देवी ने बताया है कि उनके पुत्र धीरज कुमार का विवाह 17 अप्रैल 2026 को सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी मिथुन शर्मा की पुत्री प्रीति कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद प्रीति अपने ससुराल में रह रही थी।
आवेदन के अनुसार, 10 जून 2026 की सुबह जब परिवार के लोग जागे तो प्रीति कुमारी अपने कमरे में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद इसकी सूचना प्रीति के पिता मिथुन शर्मा को दी गई और दोनों परिवारों ने उसकी तलाश शुरू की।
माना देवी का आरोप है कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि सिरसिया निवासी अंकेश कुमार के साथ प्रीति कुमारी को जाते हुए देखा गया था। इसके बाद उनके परिवार के सदस्य तथा प्रीति के पिता अंकेश कुमार के घर पहुंचे और मामले की जानकारी दी।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अंकेश कुमार के पिता संतोष यादव, माता रीता देवी तथा रूपेश कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज की और थप्पड़ मारकर मारपीट की। साथ ही वहां से चले जाने की धमकी भी दी।
पीड़िता के ससुराल पक्ष ने गम्हरिया थाना से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा लापता विवाहिता की सकुशल बरामदगी की मांग की है। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है।
إرسال تعليق