महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का धरना-प्रदर्शन

मुरलीगंज में राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 


कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शैक्षणिक व्यवस्था की बदहाली तथा कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष डॉ. इरफान आलम ने की, जबकि जिला प्रभारी देव नंदन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देव नंदन यादव ने कहा कि देश और राज्य की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है। खाद्य पदार्थों से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं तक के दाम बढ़ने से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

राजद नेता कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, जिससे आम जनता को विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रुद्र नारायण यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महंगाई पर शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

धरना कार्यक्रम में शामिल भाकपा नेता अनिल भारती ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। खाद्य तेल, दाल, सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घरेलू बजट संभालना कठिन हो गया है।

इस अवसर पर अनीता देवी, राजीव यादव, कृत नारायण यादव, प्रभाकर यादव, विकास यादव, सुशील यादव, भास्कर यादव, परमानंद यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद 

Post a Comment

और नया पुराने