कोशी एवं पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त ने बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

बाबा सिंहेश्वर नाथ का पुजन करते कोशी सह पुर्णिया आयुक्त 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- कोशी एवं पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार ने मंगलवार को बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा बाबा सिंहेश्वर नाथ से कोशी और पूर्णिया प्रमंडल के लोगों के सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र के विकास की कामना की।

मंदिर परिसर में वरिष्ठ पुजारी सह न्यास सदस्य लाल बाबा, शंकर ठाकुर उर्फ रघु बाबा एवं पंकज ठाकुर द्वारा आयुक्त को षोडशोपचार पूजन कराया गया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मंदिर प्रबंधक भवेश कुमार, जैकी कुमार, अभिमन्यु कुमार, अमरनाथ ठाकुर सहित कई कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم