छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

पुलिस के दबिश के कारण आरोपी न्यायालय में किया समर्पण 



कोशी तक/मधेपुरा:- नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक ने पुलिस दबिश के कारण सोमवार को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मई 2026 को नाबालिग छात्रा ‘क’ कुमारी ने महिला थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि वह ग्राम कुशहा निवासी कोचिंग संचालक एवं शिक्षक शंकर कुमार मंडल के कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती थी। इसी दौरान शिक्षक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़िता के आवेदन के आधार पर महिला थाना कांड संख्या- 22/26 दिनांक 30.05.2026 के तहत धारा 65(1) बीएनएस एवं 4/9(एफ) पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा नामजद आरोपी शंकर कुमार मंडल, पिता-किसन मंडल, निवासी-कुशहा थाना बेलाड़ी जिला मधेपुरा के घर सहित संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई। हालांकि आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस कार्रवाई और दबाव के कारण आरोपी शिक्षक ने 2 जून 2026 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

छापेमारी दल में मधेपुरा थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार, एसआई नीतु कुमारी,  प्रशांत कुमार, राजीव कुमार, अजय कुमार के साथ तकनीकी शाखा एवं स्वाट टीम के जवान शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم