पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत के बाद बीडीओ से प्रमाणपत्र लेते अजय
अजय यादव के समर्थक जीत का जश्न मनाते
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर नगर पंचायत सहकारी समिति (पैक्स) चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय यादव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी रविता देवी को 245 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ अजय यादव ने पिछली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय यादव को कुल 609 मत प्राप्त हुए, जबकि चंदन रमानी की पत्नी रविता देवी को 364 मत मिले। इस प्रकार अजय यादव ने 245 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
सामान्य वर्ग से विजयी उम्मीदवार
सामान्य वर्ग के लिए हुए चुनाव में प्रदीप राम (307), कृष्णकांत कुमार (286), शुभम कुमार (272), गुड्डू कुमार (246), नेहा सोनी (223) एवं रूबी देवी (218) मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए।
अति पिछड़ा वर्ग से विजयी उम्मीदवार
अति पिछड़ा वर्ग सीट पर योगेन्द्र राम (246) एवं अनीता देवी (234) मत प्राप्त कर विजयी रहे।
पिछड़ा वर्ग से परिणाम
पिछड़ा वर्ग की एक सीट पर ललिता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। वहीं दूसरी सीट पर रत्नेश कुमार ने 565 मत प्राप्त कर मनोज राणा को, जिन्हें 363 मत मिले, पराजित किया।
एससी-एसटी वर्ग से परिणाम
एससी-एसटी वर्ग की एक सीट पर तीलो देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वहीं दूसरी सीट पर दिलीपी रजक ने 540 मत प्राप्त कर बेचो राम को, जिन्हें 361 मत मिले, हराकर जीत दर्ज की।
चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ज्योति गामी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
إرسال تعليق