समर कैंप-2026 की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, बच्चों के भाषा व गणितीय कौशल पर जोर

समर कैंप - 2026 की समीक्षात्मक बैठक 


कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- प्रखंड संसाधन केंद्र उदाकिशुनगंज के प्रांगण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समर कैंप-2026 की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज शिक्षा सेवक, केआरपी तथा प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में समर कैंप के संचालन एवं उसकी प्रगति की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कैंप का उद्देश्य कक्षा 5 से 6 में जाने वाले चयनित बच्चों के भाषा एवं गणितीय कौशल को मजबूत बनाना है। इसके लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान की जा रही है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने बताया कि समर कैंप में बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कैंप के दौरान रोचक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के जरिए बच्चों की भाषा और गणित की समझ विकसित की जा रही है। उन्होंने सभी शिक्षा सेवकों एवं तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों को निर्देश दिया कि समर कैंप का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिला तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, केआरपी कल्पना कुमारी, प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्य मंजर आलम, वंदना कुमारी तथा शिक्षा सेवक मनोज रजक, प्रमोद चौधरी, संजय रजक, आनंद रजक, अनिरुद्ध ऋषिदेव, चंदा कुमारी, चंपा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم