पैक्स चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन 12 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा, कुल 30 उम्मीदवार मैदान में

पैक्स चुनाव के लिए नामांकन पत्र लेते सहायक चुनाव पदाधिकारी


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर नगर पंचायत प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन के अंतिम दिन 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दो दिनों की नामांकन प्रक्रिया में कुल 30 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की।

अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें रविता देवी, चंदन रमानी, अजय यादव एवं साक्षी कुमारी शामिल हैं। अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ।

प्रबंध समिति सदस्य पद के सामान्य वर्ग से पहले दिन प्रदीप राम, मुरारी कुमार यादव, शुभम कुमार, नेहा सोनी, राधा देवी एवं कृष्णकांत कुमार ने नामांकन किया था। अंतिम दिन रूबी देवी, बाबुल कुमार, मो. एजाज, गुड्डू कुमार, मंजू देवी, प्रीति कुमारी एवं बीवी समदा ने पर्चा दाखिल किया। इस वर्ग से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अनुसूचित जाति वर्ग से बेचो राम, दिलीप रजक एवं तिलों देवी ने नामांकन किया। अंतिम दिन इस वर्ग में कोई नामांकन नहीं हुआ। पिछड़ा वर्ग से मनोज कुमार राणा एवं रूपेश कुमार के अलावा अंतिम दिन ललिता देवी और रूपा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं अति पिछड़ा वर्ग से योगेंद्र राम, मनोज कुमार राम एवं संजय कुमार के साथ अंतिम दिन सूरज कुमार, अनिता देवी और जितनी देवी ने नामांकन किया।

इस प्रकार अध्यक्ष पद पर 4, सामान्य वर्ग में 13, अनुसूचित जाति वर्ग में 3, पिछड़ा वर्ग में 4 तथा अति पिछड़ा वर्ग में 6 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। कुल 30 उम्मीदवारों में 17 पुरुष एवं 13 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ज्योति गामी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ रोहित कुमार तथा चुनाव कर्मी संतोष कुमार, कैलाश कुमार झा, वेद प्रकाश, शेखर कुमार और दीपक कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم