भीषण गर्मी में लायंस क्लब मसालेदार सत्तु वितरण कर लोगों की राहत
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- भीषण गर्मी को देखते हुए लायंस क्लब सिंघेश्वर एवं लायंस क्लब फेमिना सिंघेश्वर की ओर से बुधवार को ठंडे मसालेदार सत्तू का वितरण किया गया। लायन संजीव भगत के प्रतिष्ठान यस बॉस रेडीमेड गारमेंट्स के सामने आयोजित कार्यक्रम में राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय दुकानदारों के बीच सत्तू शर्बत बांटा गया।
इस दौरान 200 से अधिक लोगों ने सत्तू का सेवन कर गर्मी से राहत पाई तथा क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. एस.के. सुधाकर, उपाध्यक्ष संजीव भगत, कोषाध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, अनिल भगत, डॉ. आनंद, सुदेश शर्मा, शंकर कुमार तथा फेमिना क्लब की सुमन देवी मौजूद थीं।
अध्यक्ष डॉ. सुधाकर ने कहा कि समाज सेवा लायंस क्लब की पहचान है और गर्मी के मौसम में यह सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा।



إرسال تعليق