कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड संख्या 3 से 17 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अजय चौहान को सिंहेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब तीन माह से फरार था।
जानकारी के अनुसार, मामले में नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप लगाया गया था। एसआई अंकित कुमारी ने कार्रवाई करते हुए 8 मार्च को किशोरी को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। बाद में कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी अजय चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

إرسال تعليق