कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के तरैया वार्ड नंबर 6 निवासी जयराम सरदार ने अपनी पतोहू गुंजन देवी के लापता होने को लेकर आदर्श थाना सिंहेश्वर में आवेदन देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है।
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गुंजन देवी, उम्र लगभग 30 वर्ष, पति प्रवेश सरदार, दिनांक 16 मई 2026 को दिन के करीब 12 बजे घर से पैदल एसबीआई इंडारी जाने के लिए निकली थीं। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार गुंजन देवी तीन लड़कियों और एक लड़के की मां हैं तथा उनके पति बाहर रहते हैं। घटना के समय वह हरे रंग की साड़ी, कथ्थी रंग का ब्लाउज एवं पैर में सैंडल पहने हुई थीं।
आवेदन में पुलिस से महिला की जल्द खोजबीन कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें