बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में “लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक” आयोजित

लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक” कार्यक्रम का उद्घाटन करते लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक” कार्यक्रम में शामिल लोग 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल द्वारा बुधवार को “लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं नवोदित उद्यमियों को स्टार्टअप से जुड़ी कानूनी, वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी संयुक्त आयुक्त शौकत अली अंसारी, रजिस्ट्रार यश पाल, वरीय कोषागार पदाधिकारी मनोज कुमार एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट ऋषभ Kumar उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने जीएसटी, कंपनी रजिस्ट्रेशन, टैक्सेशन, वित्तीय प्रबंधन, स्टार्टअप नीति एवं व्यवसायिक पारदर्शिता पर विस्तार से जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरबिंद कुमार अमर ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ उद्यमिता एवं नवाचार की सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। स्टार्टअप सेल प्रभारी प्रो. मुरलीधर प्रसाद ने बिहार स्टार्टअप योजना, सीड फंडिंग एवं इनक्यूबेशन सहायता की जानकारी दी। वहीं जिला स्टार्टअप समन्वयक मो. सादिक आजमी ने युवाओं से स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने की अपील की।

जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. उत्तम कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने एवं रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

أحدث أقدم