सड़क हादसे में कार्यपालक सहायक राजू सरदार का निधन, सिंहेश्वर प्रखंड में शोक की लहर

मृतक कार्यपालक सहायक की चीता पर लड़की अर्पित करते बीडीओ 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड प्रशासन के लिए बुधवार का दिन बेहद दुःखद रहा। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक (पीआरडी) स्वर्गीय राजू सरदार का आकस्मिक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रखंड परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यवहार के कारण राजू सरदार प्रशासनिक कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी काफी प्रिय थे। उनके अचानक चले जाने से हर किसी की आंखें नम हो गईं।कार्यपालक सहायक के आत्मा की शांति  लिए मौन रखते प्रखंड कर्मी 

गुरुवार को सिंहेश्वर प्रखंड परिसर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल इतना भावुक था कि कई कर्मियों की आंखें भर आईं।

श्रद्धांजलि सभा के बाद पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई तथा मुखाग्नि दी गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

राजू सरदार का यूं अचानक चले जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सिंहेश्वर प्रखंड प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم